लखनऊ: कक्षा 5 की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर के बाहर से मुंह दबाकर उठा ले गए दो लोग, छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा

लखनऊ/ सरोजनीनगर, अमृत विचार। बंथरा क्षेत्र में कक्षा पांच की छात्रा को दरवाजे से मुंह दबाकर दो लोग उठा ले गए और घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मां की सूचना पर पुलिस ने छात्रा को बंधन मुक्त कराकर मेडिकल जांच के लिए भेजा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

इंस्पेक्टर हेमंत राघव के मुताबिक, क्षेत्र निवासी महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है। उसने बताया कि 13 वर्षीय बेटी कक्षा पांच की छात्रा है। पति घर के कुछ दूर बनी पानी की टंकी पर गार्ड हैं। शुक्रवार रात 9 बजे तक वह ड्यूटी से नहीं लौटे तो बेटी बुलाने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक छात्रा घर नहीं लौटी ताे परिजन को चिंता हुई। कॉल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। परिजन ने तलाश की लेकिन छात्रा का पता नहीं चला।

मां ने बताया कि सादुल्ला नगर निवासी मोहित अक्सर बेटी से फोन पर अश्लील बातें करता था। छात्रा मां को फोन देती तो वह काट देता। मोहित के घर जाकर छात्रा के बारे में पूछताछ की तो उसके परिजन ने बहाना बना दिया। मां का आरोप है कि परिजन से बातचीत के दौरान मोहित और उसके पड़ोसी प्रियांशु को छत से किशोरी को ले जाते देखा था।

मां की सूचना पर रात करीब 11:15 बजे पुलिस गांव पहुंची। गांव के कुछ लोगों के साथ मोहित के घर की तलाशी ली। मां का आरोप है कि किशोरी मोहित के कमरे में बंधक मिली। कपड़े से उसके हाथ- पैर बंधे थे। आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया मोहित और प्रियांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर से निकलते ही मुंह दबाकर छात्रा को दबोच लिया

पुलिस को छात्रा ने बताया घर से बाहर पिता को आवाज लगाते समय मोहित और प्रियांशु उसका मुंह दबा लिया और घसीटकर ले जाने लगे। विरोध करने पर पीटा और मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिया। मोहित उसे अपने कमरे में ले गया, वहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। परिवार के लोगों ने भी मोहित का सहयोग किया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके मां-बाप व भाई पहुंच गए और बोले आज मौका मिला है, इसे छोड़ना नहीं है। इसके बाद मोहित ने दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 14 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

संबंधित समाचार