बहराइच: किराना की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रिफाइंड, साबुन समेत अन्य सामान उठा ले गए चोर

जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। क्षेत्र में स्थित आईपीएल चीनी मिल के निकट किराना की दुकान का चोरों ने ताला काट दिया। इसके बाद चोर नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल रोड जरवल कस्बा बाईपास मार्ग आईपीएल चीनी मिल गेट के निकट अजीत कुमार उर्फ बबलू की किराना मर्चेंट की दुकान है।

शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान में पल्ले का कुंडा आरी ब्लेट से काट दिया। इसके बाद पल्ला खोलकर नगद दो हजार पांच सौ, पान मसाला, निरमा, रिफाइंड तेल, साबुन, सिगरेट आदि लाखों रुपए का समान चोर उठा ले गये। दुकानदार अजीत उर्फ बबलू सुबह जब दुकान खोलने गए तो देखा की पल्ला बंद है कुंडा कटा हुआ है।

आरी ब्लेड  व ताला  दुकान से थोड़ी दूरी  से बरामद हुआ है। सूचना 112 पर दी। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अजीत सिंह ने थाने पर थानाध्यक्ष जरवल रोड को लिखित सूचना दिया है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें -हरदोई: पति की पिटाई हुआ पत्नी का गर्भपात, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

संबंधित समाचार