श्रीराम अस्पताल से राम मंदिर को जोड़ेगा एक नया कॉरिडोर, लगभग 12 करोड़ आएगी लागत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामलला के दर्शन के लिए आने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए एक नया पथ बनकर लगभग तैयार हो गया है। श्रीराम अस्पताल के निकट से राम मंदिर तक बन रहे कॉरिडोर की लंबाई 290 मीटर है। आने वाले दिनों में श्रद्धालु दर्शन करने के बाद इसी मार्ग से वापस आएंगे। 
        
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लगभग दो से ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या सामने आ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने अयोध्या में एक नए कॉरिडोर के निर्माण पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया था, जो अब श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण रूप से बनकर तैयार होने वाला है। यह कॉरिडोर श्रीराम अस्पताल के बगल से सुग्रीव किला को जोड़ेगा। 11.81 करोड़ की लागत से बन रहे कॉरिडोर में अकेले 5.1 करोड़ का उपयोग भूमि अधिग्रहण में किया गया है। कॉरिडोर की चौड़ाई लगभग 17 मीटर है। कार्यदायी संस्था के रूप में लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी गई थी। 

अधिशाषी अभियन्ता एसबी सिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण, ध्वस्तीकरण, सीवर का कार्य, यूटिलिटी डक्ट, ड्रेन, वाटर पाइप लाइन, डीएलसी, पीक्यूसी, मिट्टी डालने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आरसीसी सहित अन्य सभी कार्य 15 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -विभाग करें संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सफल आयोजन :जिलाधिकारी

संबंधित समाचार