कासगंज: सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवागत डीएम से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। रविवार को सदर विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवागत डीएम से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने भी डीएम का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शहर की समस्याएं बताकर समाधान किए जाने की मांग की। डीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया है। 

व्यापारियों ने डीएम मेधा रूपम को बताया कि जिला में नये उद्योगों की स्थापना के लिए एक नया इंडस्ट्रियल एरिया बनाए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही नगर मे अत्यधिक संख्या में ई- रिक्शा के चलने के कारण जगह-जगह जाम लगता है। इससे व्यापारियों को होने वाली समस्याओं  का निराकरण कराया जाए। 

व्यापारियों ने कहा कि जाम के चलते व्यापार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है और आगे आने वाले दिनों में स्कूल भी खुलने वाले हैं। नगर में स्कूल से आने जाने वाले वाहन भी मुख्य बाजारों से निकाल कर जाते हैं। जिससे ई रिक्शा के कारण जाम में बच्चों के गाड़ियां फंस जाती हैं। व्यापरियों ने इसके लिए ई रिक्शा क्रम वाइज नंबर डलवा कर ओड इवन के हिसाब से ई रिक्शा चलाया जाने की मांग की। 

डीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि विकास संबंधी विषयों पर भी चर्चा की जएगी। समस्याओं का निदान किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र बोहरे, जिला महामंत्री डॉक्टर फारुक, नगर अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय, तहसील अध्यक्ष दुर्गेश माहेश्वरी, रामानंद वार्ष्णेय, नितिन  माहेश्वरी, राहुल, मोनू, नसीम अहमद,  शमीम अहमद सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: बारिश से गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत

 

संबंधित समाचार