बरेली: आदेशों की अनदेखी पड़ी भारी, मुख्य अभियंता का तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आला अफसरों के आदेशों की अनदेखी करना नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत कुमार ओझा को भरी पड़ गया। उनका तबादला अयोध्या नगर निगम में किया गया है। उनके स्थान पर कानपुर नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी को यहां की जिम्मेदारी दी गई है।

15 वित्त के कार्यों का बजट जारी होने के बाद भी काम न होने और अन्य मदों से होने कार्यों को लेकर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन मुख्य अभियंता ने इसकी अनदेखी की थी। आचार संहिता हटने के तुरंत बाद वह अवकाश पर चले गए थे। इसको लेकर अधिकारियों की नाराजगी रही। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने भी समीक्षा बैठक में निर्माण विभाग के अभियंताओं की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किए थे। 

कई बार आदेशों की अवहेलना पर नगर आयुक्त ने एक जून को मुख्य अभियंता को नोटिस दिया था। इस पर भी सुधार न होने पर शिकायत शासन तक पहुंची। अब उनका तबादला कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में निर्माण विभाग के कई इंजीनियरों तबादला हो सकता है।

सहायक लेखाधिकारी का भी ट्रांसफर
नगर निगम के सहायक लेखाधिकारी हृदय प्रकाश नारायण का झांसी नगर निगम में तबादला किया गया है। उनके स्थान पर झांसी के राज किशोर को भेजा है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: स्कूल के पास खुले में रखा ट्रांसफार्मर, बच्चों की जान को खतरा

 

संबंधित समाचार