गोंडा: SP ने किया 6 उप निरीक्षकों का तबादला, दो चौकी प्रभारी बदले, दो की तैनाती में फेरबदल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। पुलिस महकमें में बदलाव का दौर जारी है‌। रविवार की देर रात एसपी विनीत जायसवाल ने एक बार फिर से 6 उप निरीक्षकों के तबादले किये है। इस बदलाव में थानों पर तैनात रहे दो उप निरीक्षकों को चौकी की जिम्मेदारी दी गयी है जबकि दो चौकी प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल किया है‌।

छपिया थाने में तैनात रहे उप निरीक्षक सोम प्रताप सिंह को नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव चौकी का प्रभारी बनाया गया है‌। यहां के चौकी इंचार्ज रहे प्रेमानंद को एसपी ने तीन दिन पहले वसूली के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था। तब से यह कुर्सी खाली चल रही थी।

इली तरह कोतवाली नगर में तैनात एसआई राकेश कुमार को सिविल लाइन चौकी इंचार्ज बनाया गया है। उमरीबेगमगंज थाने के मंगुरा बाजार चौकी इंचार्ज रजनीश द्विवेदी को इसी पद पर नगर कोतवाली क्षेत्र की मिश्रौलिया चौकी पर भेजा गया है।

मिश्रौलिया चौकी इंचार्ज रहे उप निरीक्षक पिंटू कुमार यादव अब मंगुरा बाजार चौकी को प्रभारी होंगे। एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात दो उप निरीक्षकों को थाने पर तैनाती दी है। उप निरीक्षक चंद्रशेखर प्रकाश सिंह को थाना कटरा बाजार व उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को थाना खरगूपुर भेजा गया है‌।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: दंपती को गोली मारकर दहशत फैलाने वाले अंतरराज्यीय बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

संबंधित समाचार