आशीष कुमार सिंह बने बहराइच के नए बीएसए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शासन की ओर से बहराइच के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह को बनाया गया है। वहीं यहां पहले से तैनात बीएसए को अभी कहीं तैनाती नहीं मिली है। जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर अव्यक्त राम तिवारी की तैनाती थी। 

देर रात को शासन की ओर से अव्यक्त राम तिवारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर शासन की ओर से आशीष कुमार सिंह को बहराइच का जिला कैसे शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वह वर्तमान में बाराबंकी जिले में स्थित डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें:-नीट परीक्षा का स्थायी समाधान निकालना बहुत जरूरी: मायावती

 

संबंधित समाचार