Admission Alert: केकेवी में 10 जुलाई तक सकते हैं आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज ने यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए तिथि को विस्तार दिया है। आवेदन की तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई की गई है। प्राचार्य प्रो. संजय मिश्र ने बताया है कि बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहले आओ पहले पाओ व्यवस्था की है। ऐसे में सीटों की उपलब्धता के आधार पर आवेदन किये जा सकते हैं। विद्यार्थियों को https:// bsnvpgcollege.co.in/के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर फीस जमा करके काउंसिलिंग में शामिल होना होगा।

काउंसलिंग में यदि किसी भी अभ्यर्थी की पात्रता निरस्त होती है, तो उसकी कोर्स फीस वापस कर दी जाएगी। विषयवार फीस की सूचना वेबसाइट पर उपब्ध करा दी गई है।

यह भी पढ़ेः माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 9 और 11 अग्रिम पंजीकरण आरंभ

संबंधित समाचार