भाजपा ने किया तिरंगे का अपमान: महबूबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा विभिन्नता और शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट रहने का प्रतीक है लेकिन भाजपा नेताओं ने इसका इस्तेमाल नौ वर्षीय एक बच्ची …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा विभिन्नता और शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट रहने का प्रतीक है लेकिन भाजपा नेताओं ने इसका इस्तेमाल नौ वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले लोगों के बचाव के लिए किया। महबूबा मुफ्ती ने यह बात भाजपा नेताओं द्वारा उनको देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग के जवाब में कही है।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि जब तक जम्मू-कश्मीर के ध्वज को दोबारा बहाल नहीं किया जाता तब तक वह अपने हाथ में तिरंगा नहीं उठायेंगी। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ संबंध केवल राज्य के झंडे के कारण थे और जब तक यह बहाल नहीं किया जाता तब तक वह तिरंगा नहीं फहरायेंगी।

पीडीपी अध्यक्ष ने टि्वटर पर कहा, “ राष्ट्रीय ध्वज हम सभी के लिए विभिन्नता और शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट रहने का प्रतीक है। यदि किसी ने तिरंगे का अपमान किया है तो वह भाजपा है जोकि अल्पसंख्यकों को परेशान करती है और विभाजन और नफरत के बीज बोती है। भाजपा नेताओं ने इसका इस्तेमाल नौ वर्षीय एक वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले लोगों के बचाव के लिए किया। इसलिए वे मुझे पाठ न पढ़ायें।” भाजपा ने तिरंगे पर बयान को लेकर पीडीपी अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

संबंधित समाचार