रफ्तार का कहर : मजदूरी के लिए जा रहे श्रमिक को ट्रक ने रौंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार।कोतवाली देहात के गोंडा बहराइच मार्ग पर नागरौर गांव के पास एक श्रमिक को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली देहात के अमीनपुर नगरौर के ललहा गांव निवासी कैलाश (25) पुत्र बाबादीन श्रमिक था प्रतिदिन की तरह सोमवार को वह काम की तलाश में बाजार के लिए जा रहा था। गोंडा बहराइच मार्ग पर गांव के सामने स्थित एक भट्टे के पास वह खड़ा था। तभी तेज रफ्तार में आई ट्रक ने श्रमिक को रौंद दिया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। देहात कोतवाल बीके मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :- लखनऊ क्राइम ग्राफ : छमाही अपराध, पश्चिम जोन में तबाड़तोड़ वारदात

संबंधित समाचार