आगरा: मानसिक मंदित महिला का निर्वस्त्र शव मिला, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पुल के नीचे महिला का निर्वस्त्र हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर पत्थर से प्रहार किए जाने के निशान हैं। जानकारी होते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अपनी जांच में यह पता लगा है कि महिला मानसिक मंदित थी, वह स्टेशन परिसर में ही घूमती रहती थी। क्षेत्रीय लोगो ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। 

क्षेत्र के रहने वाले शिवम पुलिस को महिला के शव पड़े होने की सूचना दी। शिवम ने बताया, वह लड़कों के साथ किक्रेट खेल रहा था। उनकी बॉल वहां आ गई थी। वह बॉल उठाने के लिए आया तो उसने शव देखा। उसने बस्ती के लोगों के साथ साथियों को जानकारी दी। बस्ती के लोगों ने शव पर कपड़ा डाला और फिर पुलिस को सूचना दी। 

जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी निरीक्षक समरबहादुर सिंह ने बताया कि जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कराई तो पता लगा कि महिला मानसिक मंदित है। लोगों ने उसे पहले ही भी घूमते देखा है। उसका शव निर्वस्त्र था। सिर पर चोट के निशान हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा।

 

 

 

 

संबंधित समाचार