Bareilly News: बीजेपी ने बहोरन लाल को बनाया MLC प्रत्याशी, आज नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधान परिषद सदस्य के उपचुनाव के लिए भोजीपुरा के पूर्व विधायक बहोरनलाल मौर्य को प्रत्याशी बनाया है। वह आज लखनऊ में नामांकन करेंगे।

बहोरनलाल 2017 में भाजपा के टिकट पर भोजीपुरा से विधायक भी चुने गए थे लेकिन 2022 का चुनाव हार गए थे, इससे पहले 1996 में भी भोजीपुरा से विधायक चुने गए थे। 2002 तक कल्याण सिंह, रामप्रकाश और राजनाथ सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं। दो बार बरेली के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बहोरनलाल मौर्य ने बताया कि उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी रात आठ बजे मिली है। मंगलवार को लखनऊ में नामांकन होना है। संभवत: 12 को चुनाव होगा।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: चौकीदार की गोली मारकर हत्या के मामले में दो भाइयों को उम्रकैद

 

 

संबंधित समाचार