लखनऊ: वाहन सेक्टर का सन्नाटा हुआ दूर, नवरात्रि में चमका बाजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नवरात्रि में वाहनों की सेल ने खूब रफ्तार पकड़ी है। एक तरफ जहां लोग माइलेज वाले वाहनों को पसंद कर रहे है वहीं पॉवरफुल और हाईली पिकअप वाले वाहनों की डिमांड भी देखने को मिली। महंगे वाहनों की भी बिक्री जमकर हुई। शोरूम डीलरों के अनुसार मार्च से पहले भी वाहन सेक्टर …

लखनऊ, अमृत विचार। नवरात्रि में वाहनों की सेल ने खूब रफ्तार पकड़ी है। एक तरफ जहां लोग माइलेज वाले वाहनों को पसंद कर रहे है वहीं पॉवरफुल और हाईली पिकअप वाले वाहनों की डिमांड भी देखने को मिली। महंगे वाहनों की भी बिक्री जमकर हुई। शोरूम डीलरों के अनुसार मार्च से पहले भी वाहन सेक्टर में काफी उथल पुथल रही।

मार्च के बाद तो लॉकडाउन हो गया। अनलॉक होने के बाद भी वाहनों की सेल प्रभावित रही। लेकिन नवरात्रि में वाहन सेक्टर का ना केवल सन्नाटा दूर हुआ बल्कि वाहनों की सेल शानदार रही। अब धनतेरस पर एक बार फिर से वाहनों का कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।

डीलरों के मुताबिक इस नवरात्रि नई गाड़ियों का बाजार उम्मीद से अधिक शानदार रहा। इस दौरान राजधानी में एक करोड़ से अधिक की कीमत वाली लग्जरी कारों की बिक्री भी आरटीओ ऑफिस में दर्ज की गई। एक करोड़ 20 लाख की मर्सडीस बेंज के साथ ही 50 से 70 लाख के बीच की लग्जरी कारों का रजिस्ट्रेशन आरटीओ ऑफिस में किया गया। बीएमडब्लू के साथ ही हुंडई मॉडल की कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

दो पहिया वाहनों में एक लाख तक के वाहन भी खूब बिके। नवरात्रि में कुछ कितने वाहन बिके, इसकी तस्वीर मंगलवार को साफ होगी। आरटीओ ऑफिस के कर्मचारियों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन ऑटोमोबाइल सेक्टर में तकरीबन आठ करोड़ रुपये के वाहनों की बिक्री हुई। इसमें दो और चार पहिया वाहनों की बिक्री शामिल हैं। शनिवार को 3275 दो और चार पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन किया गया।

9 दिनों में पैतीस सौ वाहनों के रजिस्ट्रेशन
9 दिनों में तकरीबन पैतीस सौ से अधिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। दो हजार के करीब दो पहिया और अन्य चार पहिया वाहन है। दो पहिया वाहनों में पल्सर,वेस्पा, एक्टिवा, हीरो, हांडा समेत बजाज के वाहन पंजीकृत किए गये। पिछले वर्ष शारदीय नवरात्रि में चार हजार से अधिक नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। इनमें दो और चार पहिया वाहनों 2-2 हजार रहे।

“नवरात्रि में कितने वाहन पंजीकृत हुये इसकी तस्वीर मंगलवार तक साफ हो सकेगी। शनिवार को कई लोगों ने वाहनों की डिलेवरी नहीं ली है। शनिवार को लोहे की खरीददारी वाहन स्वामी परहेज करते हैं। ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन सोमवार तक हो पाएगा।” -सिद्धार्थ यादव, एआरटीओ (प्रशासन)

संबंधित समाचार