बहराइच: मिट्टी की दीवार गिरने से सगे भाइयों की मलबे में दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के परसौली त्रिकोलिया गांव निवासी एक ग्रामीण की मिट्टी की दीवार सुबह पांच बजे बारिश के दौरान गिर गई। जिसके नीचे दबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिले में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मिट्टी की दीवार भी गिरने लगी है। 

cats

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौली त्रिकोलिया निवासी राम तेज की मिट्टी की दीवार बारिश के दौरान मंगलवार सुबह गिर गई। जिसके नीचे दबकर विश्राम (16) और अमन (10) दब गए। सगे भाइयों की मलबे में दबकर मौत हो गई। सगे भाइयों के मां कुसुमा देवी ने पुलिस को सूचना दी। 

प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मलबे से शवों को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों सगे भाई हैं। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी प्रतिक्रिया, कहा-राहुल गांधी हिन्दूओं से मांगे माफी

संबंधित समाचार