जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में बड़ी साजिश नाकाम...हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा पुलिस के विशिष्ट सूचना के आधार पर नंगारी जंगल, दर्दपोरा क्रालपोरा इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामान बरामद किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आठ एके मैगजीन, 445 कारतूस, तीन मैगजीन के साथ ही एक पिस्तौल, 13 पिस्तौल कारतूस और एक हथगोला बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Google पर गलती से भी सर्च न करें ये तीन चीजें, वरना हो सकती है जेल

संबंधित समाचार