प्रयागराज : भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पर महिला ने लगाया पति को पीटने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अमृत विचार: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा पर बीते दिनों हुए जानलेवा हमले के बाद अब मामले में नई कहानी सामने आई है। मामले में हमला करने वाला दूसरा पक्ष भी अब खुलकर सामने आ गया है। मंगलवार को दूसरे पक्ष के राहुल सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही रोहित मिश्रा पर पति को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

बतादेंकि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा पर बीते सप्ताह कुछ सफारी सवार लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया था जब वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उस दौरान पुलिस ने जांच करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वही मंगलवार को इस मामले में राहुल सिंह का नाम सामने आने पर  उनकी पत्नी स्वाति सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज, वीडियो, ऑडियो और फोटो देकर भाजपा नेता रोहित मिश्र और उनके साथियों पर आरोप लगाया है।

आरोप में कहा है कि सभी ने मिलकर उनके पति पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि  रोहित मिश्रा भाजपा नेता है इसलिए उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। स्वाति का आरोप है कि वह मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्वाती सिंह ने एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

 

संबंधित समाचार