लखनऊ: Rahul Gandhi के खिलाफ प्रदर्शन करने Congress दफ्तर पहुंचे भाजपाई, लट्ठ लेकर खड़े दिखे कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

आमने-सामने हुई बीजेपी और कांग्रेस, भाजपाइयों ने Rahul Gandhi तो कांग्रेसियों ने फूंका PM Modi का पुतला

अमृत विचार, लखनऊ। राहुल गांधी का संसद में हिंदुओं पर दिए गए बयान को लेकर पूरे देश में घमासान जारी है। भारतीय जनता पार्टी लगातार राहुल गांधी के खिलाफ हमलावर है। वहीं इस मामले पर राजधानी लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने जा रहे थे। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग करके उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल गांधी मुर्दाबाद और राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।

लखनऊ Rahul Gandhi के खिलाफ प्रदर्शन (3)

वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता लाठी लेकर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर इंतजार कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला फूंके जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला फूंक दिया। लाठी लिए कांग्रेस नेताओं ने बताया कि ये महात्मा गांधी जी की लाठी है। अहिंसा की लाठी है। बीजेपी के लोग यहां तक आते तो उन्हें अहिंसा का पाठ पढ़ाया जाता।

आमने-सामने हुए बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता

लखनऊ Rahul Gandhi के खिलाफ प्रदर्शन (4)

राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। हालाँकि मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को नजदीक नहीं आने दिया।  दरअसल, बीजेपी के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता लाठी लेकर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर इंतजार कर रहे थे। लाठी लिए कांग्रेस नेताओं ने बताया कि ये महात्मा गांधी जी की लाठी है। अहिंसा की लाठी है। बीजेपी के लोग यहां तक आते तो उन्हें अहिंसा का पाठ पढ़ाया जाता। 

भाजपाइयों ने फूंका राहुल का पुतला, कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला फूंका 

लखनऊ Rahul Gandhi के खिलाफ प्रदर्शन (5)

कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रहे आक्रोशित बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रोक दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग पर चढ़कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी का पुतला फूंके जाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया। 

ये भी पढ़ें:- हाथरस सत्संग हादसा: प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार

संबंधित समाचार