बहराइच : प्रेम में असफल युवक ने गर्दन ब्लेड से काटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रेमिका के इंकार करने पर खुद जान देने की कोशिश, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक युवक एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। किसी मामले को लेकर मंगलवार शाम को युवती नाराज हो गई। उसने युवक से प्यार करने की बात से इंकार कर दिया। इससे नाराज युवक घर आया। उसने ब्लेड से अपना गर्दन काट लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवली निवासी राज कुमार (23) किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार शाम 7.30 बजे युवक बाइक से युवती के घर के तरफ गया। युवती से प्रेम का इजहार किया। लेकिन नाराज युवती ने प्रेम राज कुमार से कुछ कह दिया। इस पर उसने जान देने की बात युवती से कहते हुए बाइक लेकर अपने घर आ गया। घर पर कोई मौजूद नहीं था।

युवक ने अपने हाथ से ही ब्लेड से गर्दन काट ली। इसके बाद वह बेहोश पड़ा रहा। कुछ देर उसके पिता आ गए। राज कुमार को घायल देख पिता चंद्रिका घबरा गए। उसने एंबुलेंस को फोन किया। ईएमटी अखिलेश पाल और चालक विजय पाल एंबुलेंस से घायल को लेकर जिला अस्पताल आए। जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। पिता का कहना है कि युवती के इंकार करने पर बेटे ने जान देने की कोशिश की है। इस मामले में कोतवाल बीके मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना हुई है। गर्दन क्यों काटी, अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें -हाथरस सत्संग हादसा: प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार

 

संबंधित समाचार