देहरादून: बारिश से प्रदेश की कई सड़के बंद, बद्रीनाथ जाने वाले वाहन रोके...जोशीमठ पर खतरे के बादल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। बारिश के चलते राज्य की कई सड़कें बंद हो चुकी हैं वहीं जोशीमठ में निवास कर रहे लोगों की दिलों की धड़कने एक बार फिर तेज हो गई हैं। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला में भारी मात्रा में मालबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। धाम जाने वाले यात्रा वाहनों को पीपलकोटी, पाखी, तांगनी में रोका गया है। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है। 

यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट के पास मलबा आने से बंद है। यहां दोनों ओर से दर्जनो वाहन फंसे हुए हैं। जोशीमठ में भारी बारिश के चलते पगनो गांव में एक बार फिर से गांव के ऊपर से मलबा और पानी आने से लोग दहशत में है। पिछले वर्ष से गांव के ऊपर से लगातार भूस्खलन हो रहा है। यहां 11 सरकारी व निजी भवन ध्वस्त हो गए थे। कल देर रात को भारी बारिश के चलते लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों को निकल गए हैं।

अभी गांव में 53 परिवार खतरे की जद में है। दूसरी तरफ श्रीनगर में अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने से घाटों तक पानी पहुंच गया है। हालांकि जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन घाटों के डूबने से लोगों को शव दाह आदि के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मलबा आने से लोनिवि लैंसडौन की दो और लोनिवि दुगड्डा की चार सड़कें बंद हो गईं। 

संबंधित समाचार