पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव की मनाई गई 96 जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: रामनरेश यादव फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव की 96 वीं जयंती विचार गोष्ठी के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट चेयरमैन कमलेश यादव ने की।

उन्होंने बताया कि स्व. रामनरेश यादव ने मुख्य रूप से इंडालको की बिजली काटकर किसानों को देना, पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृति देना, पिछड़े वर्ग को सरकारी नौकरी व पदोन्नति में 15 प्रतिशत आरक्षण देना तथा अंत्योदय योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश में की थी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव रोशनी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में आज राष्ट्रीय चरित्रो एवं मूल्यों पर आधारित राजनीति करने की आवश्यकता है। संगोष्ठी में सिद्धांत यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता आईपी सिंह, अजीत यादव, विजय कुमार, विपिन मिश्रा, संजय यादव, लालजीत सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेः  राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग, भाजपा कार्यकर्ता ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर

संबंधित समाचार