Bareilly News: रोजा में एक महीने के ब्लॉक से 96 ट्रेनें होंगी प्रभावित, 60 रहेंगी निरस्त
बरेली, अमृत विचार। रोजा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होना है। इसकी वजह से एक महीने का ब्लॉक रहेगा। सात जुलाई से छह अगस्त तक 96 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जबकि 60 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। मुरादाबाद रेल मंडल प्रशासन के मुताबिक इस दौरान बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली 48 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इस वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें 14617 जनसेवा एक्सप्रेस 27 जुलाई से सात अगस्त तक, 14618 जनसेवा एक्सप्रेस 25 जुलाई से पांच अगस्त तक, 12492 मौर ध्वज एक्सप्रेस 26 जुलाई व दो अगस्त, 12491 मौर ध्वज एक्सप्रेस 28 जुलाई से चार अगस्त, 15211 जननायक एक्सप्रेस, 23 जुलाई से चार अगस्त, 15212 जननायक एक्सप्रेस 25 जुलाई से छह अगस्त, 22423 जनसाधारण एक्सप्रेस 22 और 29 जुलाई और पांच अगस्त, 22424 जनसाधारण एक्सप्रेस 21 व 28 जुलाई और आठ अगस्त, 14603 जनसाधारण एक्सप्रेस 26 जुलाई व दो अगस्त, 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस 24 और 31 जुलाई, 22551 अंत्योदय सुपरफास्ट 27 जुलाई और तीन अगस्त, 22552 अंत्योदय एक्सप्रेस 28 जुलाई व चार अगस्त, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस एक से छह अगस्त, 14235 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त, 14236 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज बरेली एक्सप्रेस और 14308 बरेली-प्रयागराज एक से पांच अगस्त तक निरस्त की गई है।
इन ट्रेनों को भी किया निरस्त
15043 लखनऊ काठगोदाम, 15044 काठगोदाम लखनऊ, 15904 चंडीगढ़ डिब्रुगढ़, 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़, 15119 जनता एक्सप्रेस, 15120 जनता एक्सप्रेस, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 15073, 15075, 15076, 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15127, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12203, 12204 गरीबरथ एक्सप्रेस, 15910, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 15654 जम्मूतवी गुवाहटी, 15653 गुवाहटी जम्मूतवी, 12588, 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस, 15623, 15624 कामाख्या एक्सप्रेस, 15531, 15532 जनसाधारण एक्सप्रेस, 15655, 15656 कामाख्या एक्सप्रेस, 04379, 04380 रोजा बरेली मेमू ट्रेन का संचालन अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगा।
यह ट्रेनें डायवर्ट और रिशेड्यूल की गईं
ब्लाक के चलते छह ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजनेट, सात ट्रेनों को डायवर्ट, 10 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 13 ट्रेनों को रेग्युलेट कर चलाया जाएगा। जिनमें कुंभ एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, पंजाब मेल आदि ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के डायवर्ट और रिशेड्यूल होने के कारण बरेली जंक्शन पर इन ट्रेनों का संचालन लेट होगा। जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
शाहजहांपुर-लखनऊ एवं रोजा-सीतापुर सिटी डबल रेल लाइन व रोजा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य हो रहा है। जिसके चलते सात जुलाई से अगस्त के पहले सप्ताह तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते ब्लॉक रहेगा।-आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद रेल मंडल
