सीतापुर: विधवा महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर के अंदर अकेली महिला पर हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर, अमृत विचार। हरगांव थाना इलाके में बुधवार देर रात एक विधवा महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। खून से लथपथ महिला घर के बाहर पानी की बोतल के साथ बेसुध पड़ी थी। लोगों ने महिला को घायलावस्था में देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम मल्लापुर निवासी कुर्रेशा (35) वर्ष पत्नी स्व पुग्गू को अज्ञात हमलावरों ने बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका को लोगों ने घायलावस्था में देखा कि उसके सीने से खून निकल रहा था और वह पानी पी रही थी। इसके बाद अचेत होकर वह जमीन पर गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से लहुलुहान महिला को सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों की माने तो मृतका के पति की मौत चार माह पूर्व रमजान में कैंसर से हो चुकी थी। जिसके बाद महिला अकेली ही घर पर रहती थी। दम्पति के कोई संतान न होने से महिला ने एक रिश्तेदार की लड़की रुकसार को गोद लिया था। जो मौजूदा समय में ग्राम सलारपुर के मदरसे में पढ़ रही थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर: बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता