नोएडा: बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 18 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। जनपद के थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह सवारियों से भरी बस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 18 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

उन्होंने बताया कि आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर ‘बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट’ के निकट भिंड-मुरैना से आ रही एक बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। इस घटना में बस में सवार 18 लोग घायल हो गए। सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों में से दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है।  

ये भी पढ़ें -मुख्यमंत्री योगी की प्रदेशवासियों से अपील, 20 जुलाई को 'एक पेड़ मां के नाम' लगाएं

संबंधित समाचार