झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन यहां राज भवन में सोरेन को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

इससे पहले बताया गया था कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शपथ लेंगे लेकिन लेकिन अब नए कार्यक्रम के तहत सोरेन आज 4 जुलाई को ही मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले राज्यपाल राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को झारखंड में नई सरकार बनाने का न्योता दिया सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मिले और तभी उन्हें यह न्योता मिला है। हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

हेमंत सोरेन से पहले शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा झारखंड के तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेताओं ने कहा कि राजभवन से हेमंत सोरेन को सरकार गठन करने का न्योता मिला है। झारखंड में वर्ष 2019 के दिसंबर से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन की सरकार चल रही है। 

हेमंत सोरेन जब जेल गए थे, तो चंपाई सोरेन को उनकी जगह झारखंड के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। रिहाई के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर अबू सलेम को तलोजा जेल से भेजा जा रहा नासिक जेल, इस मामले में मिली थी आजीवन कारावास की सजा 

संबंधित समाचार