नीट परीक्षा में धांधली पर यूथ कांग्रेस ने किया लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन, मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नीट परीक्षा परीक्षा में हुई धांधली को लेकर गुरुवार को राजधानी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। भारी पुलिस फोर्स के घेरे में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस मुख्यालय से लेकर योजना भवन तक पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया था। विधानभवन की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी।   

12 (5)

दोपहर तकरीबन 11 बजे के बाद कांग्रेस मुख्यालय से भारी संख्या में भारतीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के मध्यजोन अध्यक्ष दीपक शिवहरे, पूर्वी के अध्यक्ष विशाल सिंह एवं पश्चिमी के अध्यक्ष पारस शुक्ला के संयुक्त नेतृत्व में हाथों में पोस्टर लेकर विधानसभा की ओर निकल पड़े। लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। ऐसे में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी धक्कामुक्की और नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। हिरासत में लिए जाने के बाद कार्यकर्ता हाथ में संविधान और भगवान शंकर की तस्वीर दिखाते हुए नजर आए

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: मेंथा को मिला विशिष्ट उत्पाद का तमगा, उद्यान विभाग करेगा जीआई पंजीयन

संबंधित समाचार