प्रतापगढ़ : चेयरमैन ने स्वच्छता कर्मी के पखारे पांव, दी विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज कार्यालय में कार्यरत स्वच्छता कर्मी माया देवी का शुक्रवार को कार्यकाल पूर्ण हो गया। इस अवसर पर कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

पैर धुले (1)

नगर पंचायत अध्यक्ष सीता देवी और प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता ननके ने माया देवी का पांव धोकर  आशीर्वाद लिया। इसके बाद अध्यक्ष और सभासदों ने माया देवी को नगर भ्रमण कराया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए वार्डो में लोगों ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन सीता देवी ने कहा कि नगर पंचायत में ही नहीं किसी भी संस्थान एवं समाज में इस तरह के बेहतर कार्य करने वालों का सम्मान आवश्यक है। सभासद गोपाल जी शाहू, श्याम किशोर कसेरा, संतोष कुमार, डा.पवन सिंह, अनुराग अग्रवाल, पवन कुमार ने माया देवी के स्वभाव और कार्य को बेहतर बताते हुए चेयरमैन की पहल को सराहा। विदाई समारोह के दौरान भावुक माया देवी ने सिर झुकाकर लोगों को अभिवादन किया। इस दौरान मनोज कुमार अग्रहरि, रोशन लाल अग्रवाल,सुनील मोदनवाल,ललित मोहन कसेरा, सूरज कसेरा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बहराइच: करंट लगने से दो लोगों की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार