Kanpur: खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पाया आग पर काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चौबेपुर कस्बे के ब्रह्म नगर मोहल्ले में शनिवार दोपहर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन धू-धूकर जल रहे सिलेंडर की आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। लगभग एक घंटे के बाद दमकल के जवान मौके पर पहुंचे। किंतु इससे पहले ही लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। 
    
ब्रह्म नगर मोहल्ला निवासी राधेलाल यादव के मकान की दूसरी मंजिल में किराए पर रह रहे विष्णु कांत पाल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बताया गया है कि शनिवार को विष्णु कांत अपनी ड्यूटी पर गए थे। तभी घर में मौजूद उनकी पत्नी द्वारा दोपहर खाना बनाए जाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। शोर मचने पर दौड़े आसपास के लोगों ने सिलेंडर को चूल्हा समेत दूसरी मंजिल से नीचे जमीन पर फेंक दिया। 

तेजी से जल रहे सिलेंडर को देख पड़ोस के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर तो पहुंची लेकिन जलते सिलेंडर की आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। इस दौरान मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन दमकल जवानों के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बालू व मौरंग आदि फेंककर सिलेंडर की आग बुझा ली। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: युवाओं की चूक से छूटा नौकरी पाने का मौका; 60 फीसदी युवाओं तक नहीं पहुंचा रोजगार मेले के लिए मैसेज, यह रही वजह...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्रीलंका में चमकी कानपुर की बेटी प्रियांशी : 4 मैच में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाया टी-20 डेफ सीरीज का खिताब, डीएम ने किया सम्मानित
CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम, 31 अगस्त तक सुझाव
लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप
Sultanpur News : 105 साल पुराने बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान तेज, 60 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए कब होगा मतदान
यूपी में 4105 करोड़ का निवेश, खुलेंगे रोजगार के रास्ते! 8 बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को मिली मंजूरी