नैनीताल: चार्टन लॉज में फिर हुआ भू-धंसाव, 12 परिवार खतरे में...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। चार्टन लॉज क्षेत्र में बीते वर्ष हुए भूस्खलन के बाद मानसून सीजन के शुरू होते ही क्षेत्र में एक बार फिर से शनिवार को भूस्खलन हो गया जिससे अब 18 परिवारों सहित आस-पास के दर्जनों घरों पर खतरा मंडराने लगा है।   

शनिवार शाम को हुए भूस्खलन के बाद लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।डर के चलते लोग भारी बारिश में अपने घरों से बाहर निकल आये।हालांकि सूचना के बाद मौके पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी।

बता दे कि बीते वर्ष क्षेत्र में हुए धंसाव को रोकने के लिए अस्थाई रूप से लगाई गई कट्टो की दीवार शनिवार को नीचे की ओर खिसकने से ऊपर स्थित आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं।

जिससे आस पास के करीब 30 अन्य मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है।साथ ही खतरे की जद में आये 18 परिवारों को भी  प्रशासन ने घर खाली करने के नोटिस दिए थे लेकिन उसके बावजूद परिजनों द्वारा घर खाली नहीं किये जा रहे हैं।

संबंधित समाचार