बरेली: 10 जुलाई से चौपुला पुल को अटल सेतु से जोड़ने का काम होगा शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

सोनीपत से 42 मीटर लंबे सभी गर्डर आए, पुल जुड़ने से जाम की समस्या होगी दूर

बरेली, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद चौपुला पुल को अटल सेतु से जोड़ने का काम 10 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसके लिए सोनीपत से 42 मीटर लंबे स्टील के सभी गर्डर आ गए हैं। दोनों पुलों को जोड़ने के बाद सड़क और रैलिंग बनाई जाएगी। सेतु निगम ने पुल पर सितंबर में वाहनों के आवागमन की योजना तैयार की है। दोनों पुलों के जुड़ने से जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

अटल सेतु का काम वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। इसे पुराने चौपुला पुल से भी जोड़ना था लेकिन दोनों पुलों के बीच एक निजी भवन के मालिक की आपत्ति की वजह से 2021 में यह काम अटक गया था। सेतु निगम ने डिजाइन में बदलाव कर दोनों पुलों को गर्डर से जोड़ने की योजना बनाई। दिल्ली की एक कंपनी ने 42 मीटर लंबे स्टील के स्ट्रक्चर को सोनीपत के खरौदा की एक कंपनी को गर्डर तैयार करने के लिए फरवरी 2023 में आर्डर दिया था। पिछले सप्ताह दो गर्डर बरेली पहुंच गए थे। शुक्रवार रात में चार गर्डर और पहुंच गए। 10 जुलाई से गर्डर को जोड़कर क्रेन से पिलर पर रखे जाएंगे।

सभी गर्डर आ गए हैं। दोनों पुलों को जोड़ने का काम अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। दोनों पुल जुड़ने से जाम की समस्या दूर हो जाएगी-सुनील गोस्वामी, सहायक अभियंता सेतु निगम

ये भी पढ़ें- बरेली: बारिश की वजह से 24 घंटे में 0.295 मीटर रामगंगा का जल स्तर बढ़ा

संबंधित समाचार