देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 555 अरब डॉलर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में पहली बार 555 अरब डॉलर के पार पहुच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा सप्ताह …

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में पहली बार 555 अरब डॉलर के पार पहुच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब इसमें वृद्धि हुई है।

इससे पहले नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.54 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 512.32 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार भी 8.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.68 अरब डॉलर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.63 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.48 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।

संबंधित समाचार