Farrukhabad News: भारी बारिश से भरभरा कर गिरा मकान, मलबे में दबा युवक...मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में मलबे में दबकर युवक की मौत

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिला एटा में भारी बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में सो रहा युवक मलबे में दब कर घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

थाना अलीगंज के गांव नगला मोहन निवासी अवधेश (36) पुत्र रामनाथ राजपूत अपने कच्चे मकान में सो रहा था। भारी बारिश के चलते मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन- फानन में सरकारी अस्पताल कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: रिजर्व बैंक कर्मचारी की पत्नी ने पति को सड़क पर चप्पलों से पीटा; अब पीड़ित ने उठाया यह कदम...

संबंधित समाचार