Unnao Accident: खड़े ट्रक में बाइक टकराने से वकील की मौत, बाइक सवार घायल...उन्नाव पुरवा मार्ग पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा

उन्नाव, अमृत विचार। कचहरी से वापस लौट रहे वकील की बाइक पुरवा कोतवाली क्षेत्र में देर रात खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। घटना में बाइक सवार वकील व पीछे बैठा साथी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने वकील को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीछे बैठे साथी का इलाज चल रहा है। मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर साथी अधिवक्ताओं में शोक की लहर है।

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बीकामऊ गांव निवासी केशव (26 ) पुत्र कमलेश यादव अपने साथी मनोज पुत्र ओमप्रकाश निवासी दीपक बिहार कालोनी मोहल्ला पुरवा के साथ उन्नाव कचहरी में वकालत की प्रैक्टिस करने जाता था। देर शाम को दोनों कचहरी से वापस घर वापस लौट रहे थे। 

इस दौरान पुरवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दही मोहनलालगंज मार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे के समय बाइक चला रहे केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मनोज चोटिल हो गया। राहगीरों ने उन्हें एम्बुलेंस से पास की बिछिया सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने केशव को मृत घोषित कर दिया। 

वहीं घायल मनोज का उपचार कर चल रहा है। राहगीरों ने ही घटना की जानकारी पुरवा पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। मौत की खबर मिलते हैं कचहरी में साथ प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता मोर्चरी पहुंचे। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: युवा सीख सकेंगे जर्मन, फ्रेंच और स्पेनिश भाषा...आईटीआई में युवाओं का पंजीकरण हुआ शुरू

संबंधित समाचार