भाजपा काे संभावित करारी हार का अंदेशा हो चुका है: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक विधायक राहुल सिंह के आज त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने की घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर ही हमला बोला है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भाजपा काे पता है कि 10 नवंबर को मतगणना के बाद क्या परिणाम …

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक विधायक राहुल सिंह के आज त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने की घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर ही हमला बोला है।

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भाजपा काे पता है कि 10 नवंबर को मतगणना के बाद क्या परिणाम आने वाले हैं। अपनी संभावित करारी हार का उन्हें अंदेशा है। उनकी सत्ता की हवस, तड़प और बौखलाहट साफ दिखायी दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा को लोकतंत्र, जनादेश और नैतिकता में विश्वास नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश पर निरंतर उपचुनाव के बोझ डाले जा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से जनता से अपील की है कि वे आगे आकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करें।

संबंधित समाचार