मुरादाबाद: युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मुरादाबाद/कुंदरकी/अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक नानपुर में युवक ने गले में दुपट्टे का फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक के फांसी लगाकर जान देने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। …
मुरादाबाद/कुंदरकी/अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक नानपुर में युवक ने गले में दुपट्टे का फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक के फांसी लगाकर जान देने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक नानपुर निवासी स्व. छत्रपाल सिंह के तीन बेटी मीनू,रीनू,अलका व बडा बेटा धर्मेंद्र सिंह व जितेंद्र सिंह है । रविवार की सुबह ग्यारह बजे धर्मेंद्र सिंह(26) की मां भूरी व पत्नी रेखा राशन डीलर से राशन लेने गई हुई थी तथा उसका छोटा भाई जितेंद्र गांव के युवकों के साथ गांव में ही घूमने गया हुआ था। घर्मेंद्र सिंह व उसकी छह वर्षीय बेटी खुशी,चार वर्षी बेटा अालोक व सात माह की बेटी वैशाली के साथ घर पर मौजूद था तब घर्मेंद्र सिंह ने अपने बच्चो को अपने मकान के आगन में खेलता छोड़कर खुद को कमरे में बंद करके दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। मां व पत्नी राशन लेकर वापस लौटी तो देखा कि बच्चे आंगन में रो रहे है और कमरा अंदर से बंद है। महिलाओं ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो धर्मेंद्र सिंह के गले में दुपट्टा का फंदा लगा हुआ था।
पोस्टमार्टम न कराने को पुलिस के सामने हाथ जोड़ती रही मां
ग्राम मिलक नानपुर में युवक के फांसी लगाकर जान देने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तो मृतक धर्मेंद्र सिंह की मां भूरी देवी ने पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
पिता का साया उठ जाने से अनजान थे बच्चे
ग्राम मिलक नानपुर में निवासी धर्मेंद्र सिंह ने तो फांसी लगाकर अपनी जान दे दी लेकिन उसके मासूम बच्चों को नहीं मालूम था कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। धर्मेंद्र सिंह भी पंद्रह वर्ष का ही था जब उसके सिर से पिता का साया उठ गया था।
