बरेली: 24 घंटे में रामगंगा का जलस्तर पहुंच सकता है 161 मीटर, डूब जाएंगे खेत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा नदी में 20 हजार और कोसी में 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ेगा रामगंगा का जलस्तर

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा नदी का जलस्तर रविवार को बढ़कर 159.500 मीटर तक पहुंच गया। काठगोदाम से किच्छा नदी में करीब 20 हजार क्यूसेक और कोसी नदी में करीब 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे रामगंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 24 घंटे में नदी का जलस्तर 161 मीटर के पार भी जा सकता है।

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता अमित किशोर ने बताया कि रामगंगा में चेतावनी का जलस्तर 162 और खतरे का 163 मीटर है। इसके अलावा 1978 में आई बाढ़ के जलस्तर के मुताबिक अधिकतम बाढ़ स्तर 162.881 मीटर है लेकिन इससे पहले के बरसों में 161 मीटर तक जल स्तर पहुंचने से ही तटीय क्षेत्र प्रभावित होने लगते हैं और खेतों में भी पानी भर जाता है। 

उन्होंने बताया कि बिजनौर से आने वाली खो नदी में छोड़े गए पानी की स्थिति का दो दिन बाद प्रभाव दिखेगा। रामंगगा के सभी तटीय क्षेत्र की बाढ़ चौकियां अलर्ट मोड पर हैं। अभी भी जलस्तर चेतावनी से दो मीटर नीचे है।

यह भी पढ़ें -UP में भारी वर्षा से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई गांवों में आई बाढ़

संबंधित समाचार