Prize Money : टीम इंडिया में ऐसे होगा BCCI की प्राइज मनी का बंटवारा, जानें किसे मिलेगा कितना पैसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने  29 जून 2024 को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था।  टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद बीसीसीआई की ओर से 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान किया गया था। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मुंबई में हुई विक्ट्री परेड के बाद टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक सौंपा था। शाह ने कहा था कि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, कोच और चयनकर्ताओं के बीच ये प्राइज मनी बांटी जाएगी।

Image

रिपोर्ट के मुताबिक 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी में से 15 सदस्यीय टीम के सभी खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा विजेता टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी 5 करोड़ रुपये हासिल होंगे। चार रिजर्व खिलाड़ियों रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद को भी 1-1 करोड़ रुपये मिलने जा रहे हैं।

वहीं बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी. दिलीप और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे को 2.5-2.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। भारतीय टीम के तीन फिजियो, 3 थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट, 2 मसाज थेरेपिस्ट के अलावा स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच को भी 2-2 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय चयन समिति के प्रत्येक मेम्बर को 1-1 करोड़ रुपये मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें : वर्ल्ड चैंपियन जसप्रीत बुमराह ने कहा- पिछले कुछ दिनों से सपनों में जी रहा हूं, इसने मुझे खुशी और कृतज्ञता से भर दिया

 

संबंधित समाचार