धोनी की तरह फिनिशर बनना चाहती है ऑस्ट्रेलियाई महिला बल्लेबाज ग्रेस हैरिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेती हैं और इस पूर्व भारतीय कप्तान की तरह फिनिशर बनना चाहती हैं। हैरिस ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पदार्पण किया और अब तक नौ वनडे और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। उन्होंने …

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेती हैं और इस पूर्व भारतीय कप्तान की तरह फिनिशर बनना चाहती हैं। हैरिस ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पदार्पण किया और अब तक नौ वनडे और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।

उन्होंने रविवार को महिला बिग बैश लीग में 37 गेंदों पर 53 रन बनाये जिससे मौजूदा चैंपियन ब्रिस्बेन हीट ने पर्थ स्कोरचर्स को हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार हैरिस ने कहा, ‘‘मैंने वास्तव में महेंद्र सिंह धोनी की कई पारियां देखी है। मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं। वह (धोनी) खेल का शानदार फिनिशर है। मैं निश्चित तौर पर ऐसा ही कुछ करने की उम्मीद रखती हूं।’’

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा