सीतापुर: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नेरी/सीतापुर, अमृत विचार। साइकिल से घर जा रहा किसान ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महोली कोतवाली इलाके के गांव अमिरता निवासी रामकिशन (55) पुत्र भगवानदीन रविवार सुबह साइकिल से अपने घर जा …

नेरी/सीतापुर, अमृत विचार। साइकिल से घर जा रहा किसान ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महोली कोतवाली इलाके के गांव अमिरता निवासी रामकिशन (55) पुत्र भगवानदीन रविवार सुबह साइकिल से अपने घर जा रहा था।

इसी दौरान संपर्क मार्ग से अमिरता मोड़ के पास वह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा राकेश सिंह द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

संबंधित समाचार