सीतापुर: इलाज के दौरान महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मानपुर, सीतापुर, अमृत विचार। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि महिला पिछले कुछ महीने से बीमार थी और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। ज्यादा हालत बिगड़ने पर महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का …

मानपुर, सीतापुर, अमृत विचार। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि महिला पिछले कुछ महीने से बीमार थी और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। ज्यादा हालत बिगड़ने पर महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर ससुराली जनों ने कहा कि मायके के लोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रमईपुर निवासी मनोज कुमार रस्तोगी की पत्नी ममता रस्तोगी (30) की 24 अक्टूबर को मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक महिला कुछ माह से बीमार थी और उसका करीब 15 दिन से जिला अस्पताल सीतापुर में इलाज चल रहा था। बीते गुरुवार को परिजन ममता को घर ले आए थे। हालत ज्यादा बिगड़ने की दशा में उसे 24 अक्टूबर शनिवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसी दिन इलाज के दौरान ममता की मौत हो गई। परिजन देर शाम उसे रमईपुर ले आए।

गोंडा जनपद निवासी मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी होने पर शनिवार रात रमईपुर आए और पति समेत ससुरालीजनों की पिटाई कर दी और वापस भाग निकले। साथ ही मानपुर पुलिस को फोन कर ममता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मृतका के पति मनोज रस्तोगी ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी राय साहब द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार