Unnao News: रोडवेज बस स्टॉप न होने से बारिश में भीगने को मजबूर यात्री...दुकानों में लगे तिरपाल का ले रहा सहारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महीनों से अधूरा पड़ा है हाईवे स्थित यात्री प्रतीक्षालय

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित लखनऊ बाईपास अंतर्गत अन्नपूर्णा मंदिर के पास यात्रियों के लिये बारिश से बचाव और ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। यात्री बारिश में भीगने को मजबूर हैं। यात्रियों को हाईवे किनारे लगी दुकानों के पास तिरपाल के नीचे आसरा लेकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। 

हाईवे के दोनों ओर यात्रियों के लिए बस स्टॉप की सुविधा नहीं है। राहगीर सड़क किनारे खड़े होकर खुले आसमान के नीचे बारिश, ठंड व गर्मी में रोडवेज बस का इंतजार करते हैं। बस स्टॉप करीब तीन किमी दूर शहर के अंदर बना है। हाईवे के दोनों किनारो में लखनऊ बाईपास पर बसें रुकती हैं। इनसे नौकरी पेसा लोग आवागमन करते हैं। 

जिससे रोज निजी व रोडवेज बसें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर आदि बड़े शहरों के लिये बसें यात्रियों को आसानी से मिल जाती हैं। यात्रियों की माने तो बसें यहां रुकती भी हैं लेकिन, इसके बाद भी उन लोगों के लिये कोई सुविधा नहीं है। 

जानकारी के अनुसार, 30 लाख से अधिक आबादी के जिले में रोज हजारों यात्री हाईवे स्थित लखनऊ बाईपास के सामने बसों का घंटों इंतजार करते हैं। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन, कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते वह भी अधूरा पड़ा है। 

यह हाईवे कानपुर, एटा, मैनपुरी, कानपुर देहात, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा व गोरखपुर आदि जिलों को जोड़ता है। रोडवेज बस से लोग यात्रा करते हैं। इसके बावजूद बारिश में यात्रियों को लखनऊ-कानपुर हाईवे के बाईपास पर यात्रियों को यात्री प्रतीक्षालय न होने से परेशानी उठानी पड़ रही हैं। 

बोले जिम्मेदार…

इस बारे में हाईवे का काम देख रही जीएस एक्सप्रेस कंपनी के इंजीनियर अभय यादव ने बताया कि अधूरे यात्री प्रतीक्षालय का कार्य जल्द पूरा कराया जायेगा। जिससे यात्रियों को समस्याओं से जूझना न पड़े।

ये भी पढ़ें- औरैया में सड़क हादसे में पूर्व सैनिक सहित दो की मौत: पूर्व दस्यु अरविंद गुर्जर की पुत्री की शादी में शामिल होने आए थे...दो घायल

संबंधित समाचार