Kanpur Weather Today: धूप निकलने से पारा चढ़ा, अचानक गर्मी बढ़ी...कई दिन की बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर में कई दिन की बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज

कानपुर, अमृत विचार। कई दिनों की बारिश के बाद सोमवार को धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई वहीं उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अचानक बादल ऊपर चले गये हैं। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। 

मंगलवार को उत्तर-पूर्वी हवाओं से आसमान साफ हो गया वहीं तापमान भी धीरे-धीरे चढ़ने लगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विशेषज्ञ सीबी सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे चल रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़ककर 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि आज और कल आसमान खुला रहने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है। 6.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली उत्तर-पूर्वी हवा से कुछ राहत मिली है। उमस बढ़ी है और तापमान बढ़ने से गर्मी भी परेशान करेगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: एक्सप्रेस-वे की उम्र बढ़ाने की तकनीक खोजेगा आईआईटी...सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने संस्थान को सौंपा प्रोजेक्ट

संबंधित समाचार