राजद के सहयोगी की तरह काम कर रहे चिराग: जदयू
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सहयोगी की तरह काम करने का आरोप लगाया और कहा कि यह बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची से साबित हो जाता है। जदयू के प्रदेश …
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सहयोगी की तरह काम करने का आरोप लगाया और कहा कि यह बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची से साबित हो जाता है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने रविवार को यहां कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में लोजपा और राजद गुप्त समझौते के तहत काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसे लोजपा के उम्मीदवारों की सूची को देखकर आसानी से समझा जा सकता है। सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी जदयू कभी भी लोजपा और उसके अध्यक्ष चिराग पासवान के हताशा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दिए जाने वाले बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है।
उन्होंने कहा कि लोजपा अस्तित्व के संकट जैसी चुनौती का सामना कर रही है इसलिए वह ‘मरता क्या नहीं करता’ की तर्ज पर काम कर रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने श्री पासवान के बयानों को लेकर मतदाताओं में कोई भ्रम नहीं है।
