विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, एलयू और केकेसी में पीजी कोर्स के लिए 17 जुलाई लास्ट डेट, बीबीएयू में 15 से होगी काउंसलिंग
लखनऊ, अमृत विचारः सत्र 2024-25 के लिए सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रोसेस तेज हो गए हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षाओं की पूरी तैयारी हो चुकी है। इसके लिए एडमिट कोई कोर्स के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। 11 जुलाई से 18 जुलाई तक स्नातक कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम होंगे। वहीं परास्नातक या पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय यानी की बीबीएयू में 15 जुलाई तक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की काउंसिलिंग होगी। स्टूडेंट्स का दाखिला सीयूइटी-पीजी के रिजल्ट के आधार पर ही होगा। वहीं पहली जुलाई से काउंसिलिंग शुरू हो गई थी, जो अभी चल रही है। यूजी की काउंसिलिंग सीयूइटी-यूजी के रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद ही शुरू होगी।
केकेसी में 10 जुलाई तक आवेदन का आखरी मौका
श्री जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में यूजी कोर्स में दाखिले करने का कल तक आखरी मौका है। 10 जुलाई तक इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं। वहीं पीजी पाठ्यक्रमों की बात की जाए तो 17 जुलाई लास्ट डेट निर्धारित की गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्रा से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 5 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने एडमिशन फॉर्म लिए अप्लाई किया हैं।
शिया पीजी में जारी पहली मेरिट
शिया पीजी कॉलेज में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। सभी स्टूडेंट्स महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट अपलोड कर सकते हैं। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि मेरिट में शामिल सभी स्टूडेंट्स को 20 जुलाई तक अपनी फीस जमा करनी ही होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आगे उनका नाम वेटिंग लिस्ट में चला जाएगा और अन्य स्टूडेंट को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी स्टूडेंट्स को फीस ऑनलाइन सबमिट करनी होगी।
आईटी कॉलेज में काउंसिलिंग शुरू
आईटी पीजी कॉलेज में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए मंगलवार से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। एडमिशन प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार शाम कॉलेज की ऑफिशियल साइट पर जारी हो गई है। एडमिशन कमैटि की ओर से बताया गया है कि रोल नंबर के सभी छात्राएं अपना रिजल्ट देख सकती हैं। वहीं बताया कि छात्राएं जब अपना रिजल्ट डाउनलोड करेंगी, उसी में काउंसिलिंग लेटर को भी डाउनलोड कर पाएंगी। उसी लेटर में काउंसिलिंग की पूरी डिटेल है।
यह भी पढ़ेः छात्रवृत्ति के लिए अब 75 प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति जरूरी, बायोमेट्रिक के जरिए दर्ज होगी अटेंडेंस
