बाराबंकी: नाबालिग को भगाने का आरोपी कथावाचक गिरफ्तार, सेवादार की तलाश कर रही पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेदीगंज/ बाराबंकी, अमृत विचार। लोनी कटरा थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी कथा वाचक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाबालिग लड़की को बरामद कर पुलिस घटना में शामिल कथा वाचक के सेवादार की तलाश में दबिश दे रही है।

घटना क्रम के अनुसार नाबालिग पीड़िता के भाई ने लोनी कटरा थाने में कथा वाचक के खिलाफ बहिन को भगाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक कथित कथा वाचक प्रेम नारायण त्रिवेदी (58 वर्ष) पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में कर लिया था और उसे मोबाइल फोन उपलब्ध कराया था। मोबाइल की मदद से 19 जून को कथा वाचक ने उसकी बहन को बुलाकर सेवादार के साथ भगा दिया। लोनी कटरा पुलिस ने कथा वाचक की निशानदेही पर नाबालिग लड़की को जनपद लखनऊ से बरामद करते हुए सक्षम अदालत में बयान दर्ज करवाए हैं। थानाध्यक्ष लोनी कटरा दौमित्र सेन रावत ने बताया कि घटना में एक अन्य वांक्षित की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें -सांसद जी.. विद्यालय में कनेक्शन तो है, बिजली नहीं आती है!

संबंधित समाचार