UP news: यूपी में 10 एएसपी स्तर के अफसरों के हुए तबादले
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादलों के बाद 10 एएसपी अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके लिए सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर अफसरों का ट्रांसफर किया गया है।
इनका हुआ ट्रांसफर-
-प्रवीण सिंह चौहान को एएसपी कुंभ मेला प्रयागराज
-अमित कुमार को मेरठ से उपसेना नायक चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज
-अवनीश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद मेरठ
-असीम चौधरी को एएसपी कुंभ मेला प्रयागराज
-प्रदीप कुमार वर्मा को एएसपी जनपद जालौन
-वीरेंद्र कुमार प्रथम को उपसेना नायक 01 वाहिनी एसएसएफ लखनऊ
-पीयूष कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद
-देवेश कुमार शर्मा को एएसपी यूपीपीसीएल मुख्यालय लखनऊ
-मनोज कुमार यादव को एएसपी ट्रैफिक जनपद मथुरा
-कृष्णकांत सरोज एएसपी ग्रामीण जनपद बदायूं
ये भी पढ़ें -Video: शाहजहांपुर में बाढ़ से हालात बेकाबू, शहर में घुसा पानी
