राष्ट्रपति मुर्मू ने किया डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण, खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली, अमृत विचार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफियों का अनावरण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति  ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा कि फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। जब पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हजारों प्रशंसकों के सामने खेलते हैं, तो खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे जीतें या हारें खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए और उन्हें दूसरी टीमों का सम्मान करना चाहिए। कभी-कभी खेल में आवेग और जुनून होता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं पर काबू पाने और खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रपति ने भरोसा जताया किया कि सभी खिलाड़ी दृढ़ संकल्प और खेल भावना के साथ खेलेंगे। राष्ट्रपति ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से भारत में फुटबॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें -गरीबों की ईज ऑफ लिविंग के लिए भी कार्य करें लेखपालः सीएम योगी

संबंधित समाचार