महाराष्ट्र: ठाणे में पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने पर हवलदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जनपद में एक व्यक्ति के दोस्त का नाम शिकायत में नहीं शामिल करने के एवज में उससे पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एक हवलदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

एसीबी के मुताबिक, उस व्यक्ति ने अपने दोस्त के साले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एसीबी निरीक्षक विजय कावले ने बताया कि कल्याण के एमएफसी पुलिस थाने से संबद्ध हवलदार ने शिकायत में व्यक्ति के दोस्त का नाम शामिल नहीं करने के बदले उससे कथित तौर पर सात लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

कावले के अनुसार, व्यक्ति के अनुरोध पर आरोपी पुलिसकर्मी ने रिश्वत की राशि घटाकर पांच लाख रुपये कर दी। कावले ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बुधवार को आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।  

यह भी पढ़ें: उन्नाव: सुखलाल खेड़ा गोलीकांड में शामिल था कोबरा गैंग, 14 नामजद समेत 34 पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार