उन्नाव: सुखलाल खेड़ा गोलीकांड में शामिल था कोबरा गैंग, 14 नामजद समेत 34 पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सुखलाल खेड़ा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट होने के साथ ही कई राउंड फायरिंग हुई थी। देर रात तक दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी। जिस पर जाजमऊ चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये हैं।

बता दें गांधी नगर पोनी रोड निवासी दीपेन्द्र शुक्ला पुत्र राम प्रकाश शुक्ला की सुखलाल खेड़ा गांव में 50 बीघा जमीन है। मंगलवार को वह अपनी जमीन पर ट्रैक्टर  से जुताई करा रहे थे, तभी सुखलाल खेड़ा निवासी मोनू यादव, रामबालक, शिवसागर, अनिल, राजेन्द्र मौके पर पहुंचे। मोनू यादव और उनके साथ पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया है कि दीपेन्द्र ने उनकी भी तीन बीघा जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करा दी थी। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद होने लगा।

आरोप है कि इसी बीच दीपेन्द्र के पक्ष से कोबरा गैंग के सदस्य आ गये और 15 से 20 राउंड हवाई फायरिंग की। जिससे सोनू निषाद घायल हो गया था। देर रात तक दोनों पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं पहुंची तो जाजमऊ चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से 14 नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। इसके साथ ही मौके पर फॉरेसिंक टीम भी पहुंची। टीम ने भी साक्ष्य जुटाये हैं। घटना स्थल पर कोतवाल रामफल प्रजापति ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात की गई है। अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

इन पर दर्ज हुई एफआईआर

सुखलाल खेड़ा मारपीट और गोलीकांड में जाजमऊ चौकी प्रभारी राजीव सिंह भदौरिया की तहरीर पर शोभित यादव, मोनू, दीपेन्द्र शुक्ला उर्फ दीपू शुक्ला, सुनील निषाद, सुरेश निषाद, निर्मल निषाद, शत्रुघन उर्फ गुण्डा स्वामी, सरवन निषाद, बब्लू उर्फ गोविंद, अरूण निषाद, आशीष, हर्षसुलर निषाद, राजेन्द्र यादव, प्रमोद यादव समेत 14 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें पुलिस ने शोभित और मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने लखीमपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिये क्या कहा

संबंधित समाचार