सुलतानपुर: सोते समय महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने किया साक्ष्य एकत्रित, अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर

सुलतानपुर, अमृत विचार। सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मगनगंज में बुधवार की रात को एक महिला की सोते समय कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला का सिर कटा शव देख परिजनों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चन्द्र, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, गोसाईगंज थानाध्यक्ष धीरज कुमार घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किया है।

गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मगनगंज निवासी आजाद की पत्नी जरीना (45) बुधवार की रात घर के आंगन में सोई हुई थी। घर के अन्य सदस्य भी अगल-बगल ही सोए हुए थे। गुरुवार की सुबह जब परिजन जगे तो जरीना का शव बिस्तर पर खून से लतपथ देखकर दंग रह गए। देखने पर ऐसा लग रहा था कि जरीना की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या की गई हो। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। 

सूचना पर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, सीओ प्रशांत सिंह मौके पर गए। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुँची। टीम ने साक्ष्य इकट्टा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के ससुर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतका का पति लखनऊ गया हुआ था जो सूचना के घर लौट रहा है। मृतका के कुल नौ पुत्र-पुत्रियां थी। जिनमे तीन की शादी हो चुकी है। फिलहाल हत्या किस कारण से हुई और किसने की है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। 

घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, मृतका का ससुर घर से गायब है। फिलहाल परिजनो से जानकारी एकत्रित की जा रही है.., अरुण चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात