Farrukhabad News: तालाब में मिला युवक का शव...सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा
फर्रुखाबाद में तालाब में युवक का शव मिला
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मऊदरवाजा थानाक्षेत्र में एक तालाब में युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव उतराते देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ अमृतपुर सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।
मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के ग्राम ढिलावल में गुरुवार को तालाब में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीण जब टहलने निकले तो शव देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना मऊदरवाजा पुलिस को दी। इस दौरान बड़ी संख्या स्थानीय ग्रामीण भी आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। उसने पीले रंग की शर्ट और हल्के नीले रंग का पेंट पहना हुआ है।
